फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सपा पूर्व विधायक ने की राष्ट्रपति शासन की मांग

सपा पूर्व विधायक ने की राष्ट्रपति शासन की मांग

Tue, 05 Feb 2019 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
सपा पूर्व विधायक ने की राष्ट्रपति शासन की मांग

विज्ञापन
भदोही। पूर्व सपा विधायक जाहिद बेग ने लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्र में अस्थिरता पैदा करने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। सोमवार को अपने आवास पर प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि यदि देश में निष्पक्ष चुनाव कराना है तो राष्ट्रपति शासन ही एकमात्र रास्ता बचा है।
पूर्व विधायक ने कहा कि देश की हालत चिंताजनक होती जा रही है। केंद्र सरकार विपक्षी दलों के नेताओं के घर जिस प्रकार से सीबीआई अधिकारियों को भेज रही है, उससे साफ है कि वे लोग एक बड़े साजिश को अंजाम देने की तैयारी में हैं। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत उनके मंत्रिमंडल के लोग कानून हाथ में ले रहे हैं। न्यायालय को खुले आम चुनौती दे रहे हैं। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले सांप्रदायिक भाषा का उपयोग कर रहे हैं, जिससे साफ है कि ये लोग देश को दंगों के आग में झोंकना चाहते हैं।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में रविवार की शाम जो ड्रामा चला उसके बारे में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देश को चला रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से देश का संविधान बचाने के लिए देश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। वार्ता में हसनैन अंसारी व राजकुमार यादव भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed