फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   हादसे के बाद जागे अफसर, 100 स्कूल हुए सील - साप्ताहिक प्लानिंग

हादसे के बाद जागे अफसर, 100 स्कूल हुए सील - साप्ताहिक प्लानिंग

Sat, 19 Jan 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद जागे अफसर, 100 स्कूल हुए सील - साप्ताहिक प्लानिंग

विज्ञापन
ज्ञानपुर। लखनो वैन हादसे के बाद प्रशासन और विभाग की ओर से युद्ध स्तर पर कार्रवाई करते हुए 100 अमान्य स्कूलों को सील किए गए। हालांकि अब भी चौरी, सुरियावां, औराई और डीघ के सीमावर्ती इलाकों में कुछ अमान्य स्कूल अब भी संचालित हो रहे हैं। ताबड़तोड़ हुई कार्रवाई से मान्यता प्राप्त विद्यालय के संचालक भी सहम गए हैं।
जिले में 1143 परिषदीय विद्यालयों के अलावा पांच सौ से अधिक मान्यता प्राप्त विद्यालय हैं। शिक्षा विभाग की जानकारी के अनुसार जिले में 180 से अधिक अमान्य विद्यालय संचालित हो रहे थे। पूर्व के वर्षो में नोटिस भेजकर विभाग शांत हो जाता था, लेकिन लखनों में हुई घटना के बाद जिले के सभी छह ब्लॉकों में युद्ध स्तर पर कार्रवाई कर 100 अमान्य स्कूलों को सील किया गया। एसडीएम समेत पुलिस बल के साथ की गई कार्रवाई के बाद अमान्य स्कूलों के संचालक इन्हें खोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। वृहद स्तर पर अभियान चलने से पांचवीं की मान्यता लेकर आठवीं तक स्कूल चलाने वाले प्रबंधक भी सहमे-सहमे से नजर आ रहे हैं। अमान्य स्कूलों में न तो बच्चों के लिए पठन-पाठन की बेहतर सुविधाएं होती है और न वाहन ही ठीक ठाक होते हैं। चौरी, डीघ, औराई और सुरियावां ब्लॉक के सीमावर्ती क्षेत्रों में अब भी कुछ अमान्य स्कूल संचालित हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि 35 स्कूलों को सत्र में मान्यता मिली है जबकि 25 की फाइल लंबित है। 100 स्कूलों पर कार्रवाई की जा चुकी है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जो स्कूल मानक पूर्ण नहीं कर रहे उन पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन



संवेदनहीन बने हुए हैं प्रबंधक
ज्ञानपुर। लखनो स्कूल हादसे में दो बच्चों की मौत के बाद भी मान्यता प्राप्त एवं कान्वेंट स्कूलों के प्रबंधक संवेदनहीन बने हुए हैं। बच्चों के गम में किसी प्रबंधक ने अब तक स्कूल में अवकाश करने की जहमत नहीं उठाई। एक स्कूल प्रबंधक ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि पैसे कमाने के पीछे सब संवेदनहीन हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह बच्चों की याद में दो दिनों तक स्कूल में अवकाश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed