फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   हत्या में चार को आजीवन कारावास

हत्या में चार को आजीवन कारावास

Sat, 30 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
हत्या में चार को आजीवन कारावास
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने हत्या के चार दोषियों को आजीवन कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। कोइरौना थाने के शेरपुर गांव में दो दशक पूर्व हुई इस घटना में शुक्रवार को फैसला आया।
विज्ञापन

कोइरौना थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी श्रीकांत दूबे ने तहरीर में आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी और बच्चे गांव में रहते हैं और वह स्वयं कोलकाता में रहते हैं। उनका लड़का प्रदीप धनतुलसी इंटर कॉलेज में पढ़ता था। उससे गांव के राजनाथ से किसी बात को लेकर गाली गलौज हुई थी। राजनाथ ने उसके पुत्र प्रदीप को दो दिन में मजा चखाने की धमकी दी थी। एक दिसंबर 1996 को दोपहर 12 बजे प्रदीप को गुलाबधर यह कहकर अपने साथ लिवा गया कि तुम्हारी भैंस छुड़ाकर जा रही है। पंपिंग सेट के समीप है, उसे बांध लो। जब प्रदीप पंपिंग सेट के पास गया तो उसे मारकर रस्सी से बांधकर कुएं में फेंक दिया। इसके बाद हल्ला किया गया कि वह कुएं में गिर गया। बाद में वही लोगों ने उसके बेटे के शव को निकालकर गंगा में बहा दिया। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। जिसको न्यायालय ने निरस्त कर दिया। न्यायालय में दोनों पक्षों के गवाहों के बयान सुनने के बाद न्यायाधीश संजय कुमार डे की अदालत ने गुलाबधर, जटाशंकर, राजनाथ और रामकृष्ण निवासी शेरपुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 25 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया। अभियोजन पक्ष से बहस-पैरवी सहायक शासकीय अधिवक्ता विकास नारायण सिंह और विजयनाथ पांडेय ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed