{"_id":"5b085a0a4f1c1b9e6e8b48f0","slug":"91527273994-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकफिया कल्लन शाह मस्जिद में तरावीह का दौर पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकफिया कल्लन शाह मस्जिद में तरावीह का दौर पूरा
Updated Sat, 26 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
भदोही। देखते ही देखते रमजानुल मुबारक महीने का आठवां रोजा जुमे को पूरा हो गया। इसी के साथ तमाम मस्जिदों में पहले दौर की तरावीह मुकम्मल होने का सिलसिला भी तेज हो गया है। जुमेरात (गुरुवार) को नगर की प्रमुख तकिया कल्लन शाह जामा मस्जिद में हाफिज परवेज अच्छे ने पहले दौर की तरावीह मुकम्मल कराई। आखरी सूरह पढ़ते ही वहां मौजूद लोगों ने हाफिज को फूल माला पहना कर इस्तकबाल किया। इस दौरान लोग हाफिज से मुसाफा (हाथ मिलाते) करते रहे। तरावीह के बाद मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने तबर्रुक बांटे।
तरावीह पढ़ाने वाले हाफिज परवेज अच्छे ने कहा कि मुक़द्दस रमजान इंसान के लिए अल्लाह का अनमोल तोहफा है। इस पाक महीने में अल्लाह की बेपनाह रहमते व बरकते बंदो पर होती हैं। अल्लाह इस महीने में की गई एक नेकी के बदले 70 गुना सवाब देता है। कहा कि इस मुकद्दस महीने में कसरत से इबादत करनी चाहिए। यह भी कहा कि रोजेदारों को इफ्तार कराना न भूलें यह भी बड़े सवाब का काम है।
तररावीह खत्म होते ही लोग हाफिज से मुसाफा करने को बेताब हो उठे। लोगों ने उन्हें फूलों से लाद दिया। बारी बबारी से मुबारकबाद दी। स्वागत करने वालो में हाफिज अब्दुल रहमान, शहाबुद्दीन खां. मो. बिस्मिल्लाह, बाबू खां, शेख शमीम, शेख वसीम, डा.दल्लू, यहिया मिस्त्री, हाजी अशफाक अंसारी, जिशान कुरैशी, सैयद सेराज, मो.अनस, अहमद शाह, अब्दुल्लाह खां, मुख्तार हाशमी, रज्जन हाशमी, गुडलक अंसारी, जावेद आसिम, मो,जैद सलीम, मो. फैयाज, रुस्तम सलमानी आदि रहे।