फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   2022 तक हर गरीब को पक्का आवास

2022 तक हर गरीब को पक्का आवास

Sat, 26 May 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
2022 तक हर गरीब को पक्का आवास
ज्ञानपुर। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रांत महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास की रणनीति से काम कर रही है। उज्जवला, बीमा योजना, आवास योजनाओं से हर वर्ग की आर्थिक हालत बेहतर की जा रही है।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को मोदी सरकार के चार साल कार्यकाल पूर्ण होने पर जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सौभाग्य योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, जनधन योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, मिशन इंद्रधनुष, प्रधानमंत्री कौशल विकास, उजाला उन्नति ज्योति समेत कई अन्य योजनाएं तेजी से देश को सुदृढ़ कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य से विदेशों में भारत की बेहतर छवि बनी है। देश की सीमाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया गया। देश में चार साल के दौरान 48 हजार किमी सड़क बनाई गई, जो एक रिकार्ड है। पेट्रो पदार्थ के बढ़ते दामों के सवाल पर कहा कि सरकार उस पर काम कर रही है। इसके बाद आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बुके भेंट कर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, नागेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख भदोही प्रशांत सिंह, सर्वेश पाल, तरुन मिश्रा, गोरेलाल, सपना दूबे, रेनू पांडेय आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed