{"_id":"5af5e8b54f1c1bde408b4958","slug":"91526065333-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएनपीजी कॉलेज परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएनपीजी कॉलेज परीक्षा
Updated Sat, 12 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पीजी सेमेस्टर परीक्षाएं शुक्रवार को कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुईं। पहले दिन दोनों पालियों में हुईं विभिन्न विषयों की परीक्षाओं में कुल 1689 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 53 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 1636 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। आंतरिक सचल दस्ते ने चक्रमण किया, लेकिन कोई भी नकलची हाथ नहीं लगा। सुबह की पाली में एमए सेकंड सेमेस्टर की हिंदी, संस्कृत, दर्शन शास्त्र, प्राचीन और मध्य कालीन इतिहास, अंग्रेजी, उर्दू, एमकॉम सेकंड सेमेस्टर की वाणिज्य और बीसीए सेकंड सेमेस्टर की परीक्षाएं हुईं। इनमें कुल 741 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 24 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। कुल 717 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। शाम की पाली में एमए चतुर्थ सेमेस्टर की मनोविज्ञान, चित्रकला, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, भूगोल, गृह विज्ञान, एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर की भौतिक विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान, बीएड और बीसीए छठें सेमेस्टर की परीक्षाएं हुईं। इसमें कुल 948 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 29 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 919 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा प्रभारी डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। कॉलेज के आंतरिक सचल दस्ते ने चक्रमण किया।
विज्ञापन