फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कल्पवास मेला: कच्छप गति से काम, समस्याएं तमाम

कल्पवास मेला: कच्छप गति से काम, समस्याएं तमाम

Sat, 30 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
कल्पवास मेला: कच्छप गति से काम, समस्याएं तमाम
जंगीगंज। सेमराधनाथ में माह भर चलने वाले कल्पवास मेल की तैयारी कच्छप गति से चल रही है। इससे तमाम समस्याएं मुंह बाए हुए खड़ी हैं। पहले स्नान पर्व को लेकर 31 दिसंबर से कल्पवासी आने लगेंगे, लेकिन अब तक 30 फीसदी भी काम नहीं हो सका है। लोक निर्माण और बिजली विभाग ने जहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, वहीं वन विभाग और जल निगम नदारद है। इसको लेकर आयोजन समिति के पदाधिकारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन

काशी और प्रयाग के मध्य स्थित सेमराध में गत 22 वर्षों से कल्पवास लगता है। 23वें वर्ष में कल्पवास मेले को लेकर माह भर पूर्व प्रशासनिक दिशा-निर्देश असर विभागीय अधिकारियों पर नहीं पड़ रहा है। डीएम और सीडीओ के सख्त निर्देश के बाद भी कल्पवास मेले में पेयजल, शौचालय, लकड़ी आदि की व्यवस्था नहीं हो सकी है। दो जनवरी को पहले स्नान पर्व को लेकर 31 दिसंबर से कल्पवासी आने लगेंगे लेकिन मेले में सुविधाएं न होने से कल्पवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आयोजक समिति के लोग जहां युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं तो दूसरी ओर सिर्फ बिजली विभाग और लोक निर्माण ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। बिजली विभाग की ओर से करीब ज्यादातर कार्य पूर्ण कर लिया गया है जबकि लोक निर्माण विभाग 60 चकर प्लेट वहां पहुंचवाया है। कम चकरप्लेट होने से रास्ता भी नहीं बन सका है। वन विभाग, नगर पालिका और जल निगम अब तक सुस्त है। इनकी ओर से मेले में अब तक कोई सुविधा मुहैया नहीं हो सकी है। सेमराध कल्पवास मेला समिति के प्रमुख स्वामी करुणा शंकर दास ने बताया कि प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा एक और दो जनवरी को है। 31 दिसंबर से ही कल्पवासी आने लगेंगे। जिस गति से काम हो रहा है उसी तरह होता रहा तो कल्पवासियों को तमाम अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ेगा। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया कि मेले में समय रहते समुचित व्यवस्थाएं मुहैया कराई जाए। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि मेले की तैयारी पर नजर रखी जा रही है। जिन विभागों की ओर से लापरवाही बरती जा रही है उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed