{"_id":"5a283c4f4f1c1bee688c01bf","slug":"91512586319-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह हजार स्ट्रीट लाइट से रोशन होंगे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह हजार स्ट्रीट लाइट से रोशन होंगे बाजार
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)।
ग्रामीण इलाकों के बाजार भी स्ट्रीट लाइट से रोशन होंगे। इससे व्यापारियों संग आम आदमी को काफी सहूलियत मिलेगी। इसके लिए जिले भर में 300 से अधिक स्थानों को चिह्नित किया गया है। कई बाजारों में स्ट्रीट लाइट लग चुकी है जबकि कुछ बाजारों में लगने का काम चल रहा है।
ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज, औराई समेत बड़े बाजारों में पूर्व से ही स्ट्रीट लगाई जा चुकी है लेकिन ग्रामीण इलाकों के छोटे जैसे अभोली, सुभाषनगर, ममहर समेत कई बाजारों में प्रकाश की व्यवस्था न होने से आए दिन चोरी-छिनैती जैसी घटनाएं होने के साथ ही व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। केंद्र सरकार की ओर से जिले के तीनों विधानसभाओं में छह हजार स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। दूरदराज से बाजार आने वाले लोगों को अंधेरा होने से पहले घर वापस आने की जल्दी होती है। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि ग्रामीण सड़क और छोटे बाजारों में एलटी विद्युत पोल पर छह हजार स्ट्रीट लाइट लगाया जाएगा।