{"_id":"5994997a4f1c1b351a8b4706","slug":"91502910842-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य महासम्मेलन में जुटेंगे जिले के प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य महासम्मेलन में जुटेंगे जिले के प्रतिनिधि
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
भदोही।
उत्तर प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के बैनर तले 19 अगस्त को मर्यादपट्टी स्थित पूजा कारपेट प्रांगण में जिला स्तरीय वैश्य महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश की बेसिक शिक्षा एवं बाल पुष्टाहार मंत्री अनुपमा जायसवाल भाग लेंगी। इसके अलावा, लखनऊ के विधायक डा. नीरज बोरा समेत संगठन के राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारी भी आयोजन में हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं। इसकी जानकारी संगठन जिलाध्यक्ष वैश्य प्रकाश चंद्र जायसवाल ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में दी।
उन्होंने कहा कि वैश्य महासम्मेलन के गठन से देश भर में वैश्य सम्मान बढ़ा है। जिले स्तर पर वैश्य के घटकों को साथ लाने और मजबूत संगठन खड़ा करने के क्रम यह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि वैश्य वर्गों की संख्या 22 से 25 प्रतिशत के आसपास है। बावजूद इसके राजनीतिक भागीदारी पांच प्रतिशत से भी कम है। जबकि यह वर्ग समृद्धि, रोजगार लाने के साथ-साथ मजदूरों को संरक्षण और रोजगार भी उपलब्ध कराता रहा है। सभी वर्गों के बीच आपस में गठजोड़ को और मजबूत करने तथा मंच साझा करने का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत इस महासम्मेलन के आयोजन को हरी झंडी दी गई है। संगठन के संयोजक और प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रांतीय मंत्री के अलावा विधायक ने अपनी भागीदारी की संस्तुति दे दी है। राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश गुलहरे भी इस मौके पर सम्मान बढ़ाने के लिए आ रहे हैं। प्रेसवार्ता में विनय उमर वैश्य, सुरेश अग्रवाल, जगदीश जायसवाल, रमेश काबरा, सत्यशील जायसवाल, राजू सेठ आदि मौजूद रहे।