{"_id":"597f81254f1c1b64238b4642","slug":"91501528357-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड-टीईटी उतीर्ण अभ्यर्थियों ने भर्ती के लिए भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड-टीईटी उतीर्ण अभ्यर्थियों ने भर्ती के लिए भरी हुंकार
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)। शिक्षामित्रों का समायोजन रद होने के बाद बीएड-टीईटी उत्तीर्णं अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर सोमवार को आवाज बुलंद की। 72 हजार और 12 हजार 460 शिक्षकों की रुकी भर्ती की बहाली की मांग को लेकर बीटीसी प्रशिक्षुओं और बीएड-टीईटी धारकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी और भाजपा जिलाध्यक्ष को देकर बहाली की मांग की।
सोमवार को दर्जनभर से अधिक की संख्या में बीटीसी प्रशिक्षु कलेक्ट्रेट पहुंचे। ज्ञापन सौंपकर रुकी भर्ती को बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर 2016 को परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापक की भर्ती शुरू की गई थी। सब कुछ हो चुका था, सिर्फ नियुक्ति पत्र बंटने वाला था लेकिन नई सरकार ने भर्ती पर रोक लगा दी। 25 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्कूलों में एक लाख से अधिक पद रिक्त हो गए हैं। इससे पठन पाठन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। चार माह से सभी अभ्यर्थी रोक हटने का इंतजार कर रहे हैं। योग्यता होने के बाद भी सरकार उनकी नियुक्ति नहीं कर रही है। जिलाधिकारी विशाख जी और भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक को ज्ञापन देकर भर्ती पर से रोक हटाने की मांग की गई। इस मौके पर शिवाशीष द्विवेदी, ऋषि त्रिपाठी, वीरेंद्र पांडेय, रामकृष्ण मिश्र, स्वर्ण सिंह पाल, विवेक कुमार सिंह शामिल रहे। इसी तरह बीएड टीईटी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने ज्ञापन देकर 2011 टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 72 हजार शिक्षक भर्ती में शामिल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोबारा काउंसलिंग कराई जानी चाहिए। इस मौके पर उपकेंद्र बिंद, अजीत बिंद, रवींद्र बिंद, दिनेश कुमार, अनूप उपाध्याय, फूलचंद्र यादव, अवधेश मौर्य, ओम प्रकाश, कमलेश, मोहनलाल प्रजापति आदि रहे।