{"_id":"607f20168ebc3ec0be01ea59","slug":"90-crore-will-be-spent-on-cleanliness-mission-bhadohi-news-vns58600572","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता मिशन पर खर्च होंगे 90 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता मिशन पर खर्च होंगे 90 करोड़
विज्ञापन
ज्ञानपुर। केंद्र सरकार की ओर से अब ओडीएफ फेज टू के तहत ग्रामीण स्वच्छता पर 90 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। गांवों में नई सरकार बनते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। पहले चरण में 250 गांवों में काम कराए जाएंगे। इसके साथ ही ग्राम निधि में मिले बजट की आधी धनराशि सामुदायिक शौचालय, कूड़ा निस्तारण के लिए गड्ढे, अंडरग्राउंड नाली आदि पर खर्च किए जाएंगे।
दरअसल, वर्ष 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता मिशन पर विशेष फोकस किया। स्वच्छता मिशन में ओडीएफ प्रथम फेज में व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया। जिसमें 561 ग्राम पंचायतों में दो लाख 35 हजार व्यक्तिगत और 561 सामुदायिक शौचालय बने। जिले को खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला समन्वयक सरोज पांडेय ने बताया कि अब ओडीएफ फेज दो की तैयारी की जा रही है। फेज दो में करीब 11,000 व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण कराए जाएंगे। इसके अलावा पहले चरण में 250 गांवों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण शामिल है। बताया कि घरों से निकल रहा पानी सड़क अथवा खुले में नहीं बहेगा। इसके लिए सोख्ता और अंडरग्राउंड नाली का भी निर्माण कराया जाएगा। प्लास्टिक सहित अन्य कूड़ा-कचरा को निस्तारित करने के लिए गड्ढे बनाए जाएंगे। घरों से निकलने वाला कूड़ा इसी गड्ढे में निस्तारित किया जाएगा। इसके लिए वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि पूरी कार्ययोजना पर 90 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पंचायत चुनाव के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव में ग्राम निधि में मिले बजट की आधी धनराशि नाली निर्माण, सोख्ता गड्ढे, कूड़ा निस्तारण के लिए गड्ढा आदि का निर्माण कराया जाएगा।