फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   862 vacancies for teachers

शिक्षकों के 862 पद रिक्त

Mon, 19 Sep 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Sep 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
862 vacancies for teachers
शिक्षकों के 862 पद रिक्त
परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के 862 पद खाली होने से पढ़ाई बेपटरी हो चुकी है। नि:शुल्क पुस्तक के लिए पहले से ही परेशान छात्र-छात्राओं को कक्षा संचालन में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नियुक्ति की धीमी रफ्तार के बीच 350 शिक्षकों के गृह जनपद जाने से स्थिति और भी बिगड़ गई है। 3300 शिक्षकों के सापेक्ष करीब 2400 शिक्षक स्कूलों में पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन



जिले में 751 प्राथमिक और 364 पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। आरटीई के मुताबिक 1115 स्कूलों में कम से कम 3300 शिक्षक होने चाहिए। तीन साल पूर्व शिक्षकों की संख्या और जरूरत का आंकड़ा 100 से 200 के मध्य रहा लेकिन तीन साल के दौरान करीब 250 से अधिक शिक्षक सेवानिवृत्त हो गए साथ ही इसी महीने में अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण से 350 शिक्षक अपने गृह जनपद में चले गए। रिक्त पदों के सापेक्ष नियुक्तियां कम होने से रिक्त पदों का आंकड़ा लगातार बढ़ता गया।
विज्ञापन


 शिक्षकों की कमी से 200 से शिक्षक विद्यालयों में पठन-पाठन बाधित हो रहा है। करीब 100 विद्यालय एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं तो 100 विद्यालय में दो शिक्षक बचे हैं। स्थानान्तरण के बाद एकल विद्यालयों की संख्या बढ़ गई है। नई नियुक्तियां न होने से विद्यालयों के पठन-पाठन में सुधार नहीं हो रहा है। भले ही सरकार कुछ भी कहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने कहा कि सभी ब्लॉकों से रिक्त पदों की सूची मंगाई गई है। शासन को भेजकर नियुक्तियों के लिए मांग   की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed