{"_id":"67d872ffa94d8277f60a98b7","slug":"848-examiners-will-examine-182-lakh-copies-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-123588-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 1.82 लाख काॅपियां जाचेंगे 848 परीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 1.82 लाख काॅपियां जाचेंगे 848 परीक्षक
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू हो जाएगा। पहले दिन से ही पूरी क्षमता से कापियां जांची जाएंगी।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की एक लाख 82 हजार कापियां जांचने के लिए 848 परीक्षक लगाए गए हैं। इस बार दोनों केंद्रों पर एक-एक पर्यवेक्षक और एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर जहां रोक रहेगी। वहीं परीक्षक भी मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे।
जिले में 12 मार्च को यूपी बोर्ड की परीक्षा खत्म हो गई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से समय से रिजल्ट लाने के लिए 19 मार्च से मूल्यांकन शुरू कराया जा रहा है। जिले में विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट और नेशनल इंटर कॉलेज भदोही को हाईस्कूल का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। सोमवार को परिषद से परीक्षकों की सूची आने के साथ ही उत्तरपुस्तिकाओं की तस्वीर भी साफ हो गई। इंटरमीडिएट में 60 हजार और हाईस्कूल में एक लाख 22 हजार कापियां जांची जाएंगी। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि हाईस्कूल में 243 परीक्षकों की ड्यूटी लगी है। 31 टेबलों पर मूल्यांकन होगा।
हाईस्कूल में एक लाख 22 हजार कापियां जांचने के लिए 605 परीक्षक लगे हैं। इसके लिए 61 टेबल बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार केंद्रों पर एक-एक पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परीक्षकों को दो बार में 50 कापियां जांचने के लिए दी जाएगी। सुबह पाली में 25 और दोपहर में 25 कांपी सौंपी जाएगी। बताया कि सीसी कैमरे की निगरानी में कापियों का मूल्यांकन होगा। परीक्षक अंदर मोबाइल लेकर नहीं जा सकेंगे।