Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   8394 candidates will appear for review officer exam in two shifts.

Bhadohi News: दो पालियों में 8394 अभ्यर्थी देंगे समीक्षा अधिकारी की परीक्षा

Fri, 09 Feb 2024 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
8394 candidates will appear for review officer exam in two shifts.
ज्ञानपुर। आगामी 11 फरवरी को होने वाले समीक्षा व सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के 19 केंद्र बनाए गए हैं। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में कुल 8394 अभ्यर्थी शामिल होंगे। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नोडल अधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य की अध्यक्षता में तैयारियों के संबंध में केंद्र व्यवस्थापको एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य सभी संबंधितों के साथ बैठक की गई।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली की 2:30 बजे से 3:30 बजे तक चलेगी। एडीएम ने बताया कि परीक्षा को नकल विहीन व सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट व प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात करते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा प्रथम व द्वितीय सत्र के गोपनीय शील्ड पैकेट प्राप्त करने के लिए कोषागार भदोही सुबह 5:30 बजे और दूसरी पाली के लिए 10:30 बजे तक पहुंचें। सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र पर परीक्षा प्रारम्भ होने से परीक्षा समाप्ति तक उपस्थित रहेंगे। केन्द्र पर परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना और परीक्षा पूरी तरह से नकल विहीन सम्पन्न हो यह हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed