{"_id":"5820d4914f1c1bf77eb385ec","slug":"83-candidates-found-employment-at-the-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में 83 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में 83 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Tue, 08 Nov 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी कलेक्ट्री परिसर में सोमवार को जिला सेवायोजन विभाग की ओर से आयोजित रोजगार मेले में साक्षात्कार के बाद जिले के 83 युवाओं को रोजगार के लिए चयन किया गया।
गुजरात में कच्छ जिले की वेल्सन इंडिया, रिलायंस शाखा और एलआईसी शाखा ज्ञानपुर की ओर से अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।
वेल्सपन कंपनी के भर्ती अधिकारी शुभम श्रीवास्तव, रिलायंस इंश्योरेंस कंपनी के अवधेश दुबे और एलआईसी के भर्ती अधिकारी जितेंद्र दुबे ने साक्षात्कार लिया। जिला सेवायोजन अधिकारी एके प्रजापति ने बताया कि साक्षात्कार में कुल 875 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, इसमें विभिन्न पदों के लिए कुल 83 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेले में कुल 20 युवकों को जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने नियुक्ति पत्र बांटा।
जिलाधिकारी ने युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर विभाग की ओर से रोजगार देने के पहल की सराहना की। इस मौके पर शरद श्रीवास्तव, सत्यदेव, लायक हुसैन, लव कुमार आदि रहे।