फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आचार संहिता:दूसरे दिन भी पुलिस ने हटवाए बैनर-पोस्टर

आचार संहिता:दूसरे दिन भी पुलिस ने हटवाए बैनर-पोस्टर

Tue, 12 Mar 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता:दूसरे दिन भी पुलिस ने हटवाए बैनर-पोस्टर

विज्ञापन
घोसिया/ऊंज। चुनाव आयोग की ओर से सात चरणों में चुनाव कराने और आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का निर्देश जारी होते ही अधिकारियों ने दूसरे दिन भी औराई, ऊंज एवं कोइरौना पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में बैनर-पोस्टर उतार दिए। साथ ही आचार संहिता उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की हिदायत दी।

सोमवार को थानाध्यक्ष ऊंज विजय प्रताप सिंह ने हाईवे से लगे ग्रामीण अंचलों में लगे बैनर- पोस्टर को हटवाया। इस दौरान चौराहे एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टरों को सीढ़ी के सहारे उतारा गया। उनके साथ एसआई शिवशंकर सिंह, सुनील यादव, अलगू यादव, सुभाष चंद्र, पंकज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं एसडीएम औराई अभय कुमार पांडेय के नेतृत्व में भी विभिन्न राजनीतिक दलों के बैनर, झंडा, पोस्टर उतरवाए गए। नगर पंचायत घोसिया में भी कर्मचारियों ने जगह-जगह बैनर-पोस्टर हटाए। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक जिलेदार सिंह, वंशनारायण, संतोष, सुनील कुमार, हैदर अली आदि शामिल रहे। थानाध्यक्ष कोइरौना धर्मेंद्र यादव ने दलबल के साथ सेमराध, कोइरौना तटवर्ती क्षेत्र कटरा बाजार, धनतुलसी तक भ्रमण कर लगे बैनर और पोस्टरों को उतरवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed