फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दो दिवसीय खेलकूद में छात्राओं का रहा दबदबा

दो दिवसीय खेलकूद में छात्राओं का रहा दबदबा

Thu, 17 Jan 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय खेलकूद में छात्राओं का रहा दबदबा

विज्ञापन
औराई। राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज में बुधवार को दो दिवसीय खेलकूद का शुभारंभ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और मशाल जलाकर मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालीं छात्राओं को मेडल से पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कॉलेज में व्याप्त समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अविलंब निस्तारण का भी भरोसा दिया।

सांसद ने कहा कि तकनीकी प्रशिक्षण से प्रकृति के संरक्षण और विकास की अपार संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। कौशल विकास के जरिए प्रधानमंत्री नव भारत के निर्माण का सपना संजोकर युवाओं को हरसंभव अवसर प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं। कानपुर और कोलकाता के बीच भदोही ऐसा जनपद है, जिसे एक्सपोर्ट जोन घोषित किया गया है। यहां कालीन सहित शिक्षा जैसे क्षेत्र में होनहार देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी परचम फहरा सकते हैं। कॉलेज प्रशासन ने अवगत कराया कि गत वर्ष की तुलना में प्लेसमेंट इस वर्ष काफी अच्छा रहा। प्रतियोगिता के दौरान महिला दौड़ में किरन यादव प्रथम, निधि सिंह द्वितीय, सुनीता यादव को तृतीय स्थान हासिल हुआ। क्रीड़ा प्रभारी अनिरूद्ध कुमार यादव ने बैडमिंटन, शाटपुट, डिस्कस, जेवलिन थ्रो जैसे अन्य खेलों को भी सकुशल ढंग से संपन्न कराया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे, राजेंद्र दूबे, बब्लू पाठक श्रीराम दूबे, दिलीप कन्नौजिया, आनंद तिवारी, महेश दूबे सहित अन्य सभ्रांतजन और शिक्षेण्त्तर कर्मी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed