फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सोलर लाइट लगाने में खेल, प्रशासन फेल

सोलर लाइट लगाने में खेल, प्रशासन फेल

Tue, 01 Jan 2019 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
सोलर लाइट लगाने में खेल, प्रशासन फेल

विज्ञापन
ज्ञानपुर। गांवों को रोशन करने की मुहिम जिले में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। ग्राम पंचायतों और नगरीय इलाकों में सोलर लाइट लगाने में व्यापक स्तर पर खेल किया गया है। कमीशनखोरी के खेल में प्रधान, सेक्रेटरी से लेकर ब्लॉक कर्मी तक ने बहती गंगा में हाथ धोया, जो सोलर लाइट बाजार में 13 से 15 हजार में मिलीं, उनका चेक से भुगतान 21 से 22 हजार का दिया गया। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने जांच की। बाद में मामला ठंडे बस्ते में चला गया। बानगी के तौर पर डीघ ब्लॉक के बदरी गांव को लिया जा सकता है। यहां साढ़े नौ लाख की घपलेबाजी में प्रधान और सेक्रेटरी पर केस दर्ज करने का आदेश हो चुका है।
ग्रामीण अंचलों में बिजली कटौती की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए वित्तीय वर्ष 2016-17 में सोलर लाइट लगाने की कवायद शुरू हुई। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो जिले के छह ब्लॉकों के 561 गांवों में ग्राम पंचायत निधि से करीब साढ़े चार हजार सोलर लाइट लगाई गई। कुछ पंचायतों में तीन से चार सोलर लाइटें लगीं तो कुछ ब्लॉकों में मनमाने ढंग से सोलर लाइट लगाई गई। डीघ के कई गांवों में 25 से 40 तक सोलर लाइट लगाई गईं। खास बात यह कि साढ़े चार हजार सोलर लाइटों पर 21 और 22 हजार की दर से नौ करोड़ से अधिक खर्च दिखाया गया, जबकि हकीकत इससे जुदा है। बाजारों में जिन सोलर लाइट की कीमत 13 से 15 हजार है, उसी को लगाकर 21 हजार 500 से 22 हजार तक का चेक काटकर भुगतान करा लिया गया। दबी जुबान इसे प्रधान भी स्वीकार कर रहे हैं, लेकिन वे खुलकर सामने आने से कतरा रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि शासन की ओर से सिर्फ नेडा से लगाने का फरमान जारी किया गया, लेकिन प्रधान, सेक्रेटरी, चेयरमैन मनचाही फर्मों से ही खरीदकर लगा दी, जो चंद दिनों में ही बुझ गई। डीघ के बदरी गांव में करीब साढ़े नौ लाख रुपये की घपलेबाजी में डीएम ने केस दर्ज करने का आदेश दिया है। एक-एक गांव और नगरीय इलाकों में स्थापित सोलर और स्ट्रीट लाइट की जांच हुई तो कई लोगों की गर्दन फंसनी तय है। सुरियावां नगर के रामबाग, भुज बस्ती, बाईपास, अंबेडकर नगर, पुरानी बाजार, मलेपुर मोहल्लों में लगी सोलर और स्ट्रीट लाइट एक माह में बुझ गईं। इसको नाराज नागरिकों ने जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


शिकायत पर हो रही है जांच
ज्ञानपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने कहा कि कुछ गांवों की शिकायत मिली है, जिसकी जांच चल रही है। बदरी में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की गई। जहां भी धांधली की गई होगी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed