फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   परराथमिकता से मिले किसानों को दुर्घटना बीमा का लाभ

परराथमिकता से मिले किसानों को दुर्घटना बीमा का लाभ

Thu, 20 Dec 2018 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
परराथमिकता से मिले किसानों को दुर्घटना बीमा का लाभ

विज्ञापन
ज्ञानपुर। कृषक दुर्घटना बीमा के संबंध में बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें कृषकों के लिए संचालित दुुर्घटना बीमा योजना के बारे में जानकारी दी गई। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि खातेदार एवं सहखातेदार किसानों के लिए संचालित कृषक दुर्घटना बीमा के तहत पांच-पांच लाख रुपये निर्धारित किया गया है। संबंधित लाभार्थी किसानों को प्राथमिकता के आधार पर भुगतान करने के लिए न्यू इंडिया कंपनी इंश्योरेंश अधिकारी को निर्देश दिया गया है। वहीं पुराने लंबित प्रकरणों निस्तारण के लिए नेशनल बीमा कंपनी के अधिकारियों को पत्र भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने लाभार्थी किसानों से दुर्घटना घटित पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ आने की अपील की। इस दौरान उन्होंने दुर्घटना से ग्रसित किसानों का प्राथमिकता के आधार पर अस्पताल में उपचार के लिए थर्ड पार्टी बीमा के अधिकारी को निर्देश दिया। इस मौके पर एडीएम रामसिंह वर्मा, भदोही एसडीएम यमुनाधर चौहान, ज्ञानपुर एसडीएम अमृता सिंह, औराई एसडीएम कविता मीना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed