फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   डिपो के सामने गड्ढे, नहीं रूक रही बसे

डिपो के सामने गड्ढे, नहीं रूक रही बसे

Mon, 10 Dec 2018 12:47 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
डिपो के सामने गड्ढे, नहीं रूक रही बसे

विज्ञापन
औराई। प्रयागराज और वाराणसी के मध्य औराई में दो एकड़ में स्थापित रोडवेज डिपो शोपीस बनकर रह गया है। सिक्सलेन निर्माण के चलते रोडवेज के सामने गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। इससे लगे मिट्टी के ढेर से बसें डिपो में न जाकर चौराहे से गुजर जाती हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कई जिलों को जोड़ने वाले औराई डिपो से महानगरों में जाने के लिए लोग बस पकड़ते हैं। सिक्स लेन बनाने वाली कंपनी की ओर से रोडवेज डिपो के सामने गड्ढे खोदने से डिपो में बसों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। इससे यहां परिवहन विभाग को हर रोज हजारों रुपये का जहां चूना लग रहा है, वहीं यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यदायी संस्था की ओर से करीब 25 दिन से उक्त गड्ढों को खोदकर छोड़ा गया है। डिपो के कर्मचारियों ने इसकी शिकायत भी की, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई। बसों को जाने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होने से रोडवेज डिपो में सियापा छाया रहता है। इससे यात्रियों को अधिक पैसे देकर निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। हाईवे निर्माण कार्य में लगी कार्यदायी संस्था के लोगों का यात्रियों की इस समस्या की ओर ध्यान नहीं है। बताते चलें कि रोडवेज डिपो से प्रतिदिन 100 बसों का आवागमन चंदौली, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, इलाहाबाद, सोनभद्र, मिर्जापुर आजमगढ़ जौनपुर सहित अन्य स्थानों के लिए होता है। औराई चौराहे पर स्थित रोडवेज बस अड्डे की जिले में खास अहमियत है। यहां से यात्रियों का आवागमन 24 घंटे होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed