{"_id":"5be091ffbdec2269871eeccd","slug":"81541444095-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण दुकानों को मिलेगी ई-पास मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण दुकानों को मिलेगी ई-पास मशीन
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिले की ग्रामीण सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर भी अब ई-पॉस मशीन से अनाज का वितरण किया जाएगा। एक या दो दिन के अंदर सभी कोटे की दुकानों पर मशीन भेजी जाएगी। नगरीय दुकानों पर पूर्व से ही मशीन से अनाज का वितरण हो रहा है।
जिले के 561 ग्रामसभाओं और सात नगर निकायों में करीब 711 कोटे की दुकानें संचालित हैं। नगरीय दुकानों पर छह माह पूर्व से ही पॉस मशीन से अनाज का वितरण किया जा रहा है। अनाज वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए अब ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों पर ई-पास मशीन से अनाज वितरित किया जाएगा। जिलापूर्ति अधिकारी तीर्थराज यादव ने बताया कि नगरीय दुकानों में ई-पॉस पूर्व में ही लग चुकी है। जल्द ही मशीन आने के बाद गांव की सभी कोटे की दुकानों पर इसका वितरण होगा। इससे अनाज वितरण में आए दिन लगने वाले आरोप भी खत्म हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के अंदर मशीनों का वितरण कर लिया जाएगा। मशीन वितरण के बाद सभी कोटेदारों को इसके लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। निजी संस्था के माध्यम से सभी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया कि आधार लिंक का कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।