फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अयोध्या में मंथरा की कूटनीति, राम को वनवास

अयोध्या में मंथरा की कूटनीति, राम को वनवास

Mon, 29 Oct 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या में मंथरा की कूटनीति, राम को वनवास
सरियावां। अयोध्या में युवराज राम के राज्याभिषेक की तैयारियां चल रही थी, लेकिन मंथरा की चाल से अचानक भाग्य ने ऐसा पासा पलटा की उन्हें 14 वर्षों के लिए वन जाना पड़ा। इसकी वजह से अयोध्या में खलबली मच गई, चारों ओर सियापा छा गया। अभिया में आदर्श रामलीला समिति की तरफ से आयोजित रामलीला के तीसरे दिन राम वनगमन और केवट संवाद का मंचन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे। महाराज दशरथ चैथापन आने की वजह से गुरु बशिष्ठ और मंत्री परिषद की सलाह के बाद जब राम को युवराज पद देने का फैसला किया तो अयोध्या में खुशी की लहर दौड़ गई, लेकिन मंथरा की कुटिल चाल से यह खुशियों का माहौल अचानक बदल गया। कूबरी की बातों में आकर महारानी कैकेई अपने बेटे भरत को राजगद्दी और श्रीराम को 14 वर्षों का वनवास मांग लिया। जिसकी वजह से राम को वनवास हुआ। लेकिन महारानी कैकेई के इस आघात को महाराश दशरथ बर्दास्त नहीं कर पाए। वन गमन के दौरान भगवान श्रीराम को केवट ने गंगा पार उतारा। जहां मां सीता ने उन्हें अंगूठी दिया, लेकिन केवट ने नहीं लिया। वहीं, चौरी इलाके के लठिया में चल रही रामलीला में शनिवार को कुंभकरण और मेघनाथ वध का मंचन दिखाया गया। लक्ष्मण की मूर्छा समाप्त होने पर लंकापति रावण अपने बलशाली भाई कुंभकरण को नीद से जगाता है। कुंभकरण कहता है कि आपने राम से दुश्मनी लेकर ठीक नही किया। इस युद्ध मे लंका में कुछ नही बचेगा, फिर भी मैं युद्ध के लिए जा रहा हूं। युद्ध मे कुंभकरण मारा जाता है । उसके बाद मेघनाद जाता है उसे लक्ष्मण ने मार दिया। इसके बाद रावण विचलित हो जाता है।मौके पर प्रदीप चौबे, सभाशंकर तिवारी, कृष्कांत त्रिपाठी, मोनू तिवारी, दयाशंकर यादव, अरविंद तिवारी, सूरज चौबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed