{"_id":"5bd353f8bdec2269b7316756","slug":"81540576248-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्पेट एक्सपो ने किया निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्पेट एक्सपो ने किया निराश
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। पूर्व विधायक जाहिद बेग ने कहा है कि वाराणसी में हुए चार दिवसीय इंडिया कार्पेट एक्सपो ने उद्यमियों को निराश किया है। प्रधानमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए उसका शुभारंभ किया। साथ ही यहां केंद्रीय वस्त्र मंत्री ने उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद भी उद्योग के लिए कोई घोषणा न हो पाना निराशाजनक है। एक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनाव पूर्व अपने वादों में कालीन उद्यमियों से बड़े बड़े वादे किए थे, लेकिन साढ़े चार वर्ष में उन्होंने कालीन उद्योग को कुछ नहीं दिया। लोगों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री कुछ घोषणा करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कहा कि बड़ालालपुर के बजाए यदि एक्सपो भदोही एक्सपो मार्ट में होता तो बेहतर परिणाम होते। बड़ालालपुर में कार पार्किंग के बेसमेंट में कालीन उद्यमियों को स्टाल आवंटित किए गए। इससे एक्सपो की हकीकत का खुलासा हो जाता है।