फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आधुनिक खेती से पैदावार बढ़ाएं किसान

आधुनिक खेती से पैदावार बढ़ाएं किसान

Thu, 18 Jan 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
आधुनिक खेती से पैदावार बढ़ाएं किसान
ज्ञानपुर। कृषि भवन घरांव में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं को सुनने के बाद अफसरों ने निराकरण का आश्वासन दिया। विशेषज्ञों ने किसानों से आधुनिक खेती करने पर जोर दिया। कहा कि पुरानी पद्धति से बेहतर पैदावार नहीं प्राप्त की जा सकती है। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की माली हालत बेहतर करने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। 70 से 90 फीसदी अनुदान किसानों को मिलेगा। जिला कृषि अधिकारी अशोक प्रजापति ने फसल ऋण मोचन योजना की जानकारी देते हुए बताया कि 31 मार्च 2016 तक जिन किसानों ने ऋण लिया है और दो हेक्टेयर से कम जमीन है। वह अपना आधार नंबर लिंक कराएं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बजाज एलायंस के प्रतिनिधि मंजीत पाल ने कहा कि किसान केसीसी खाते से पैसा निकाल लें। उद्यान निरीक्षक पंकज सिंह ने प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के लिए अनुदानित पाइप के बारे में बताया। मत्स्य अधिकारी राजीव कुमार गुप्ता ने नील क्रांति योजना के तहत तालाबों का सुधार एवं निवेश जैसे मत्स्य बीज वितरण, जल प्लावित क्षेत्रों का विकास कराना है। अधिशासी अभियंता नलकूप नंदलाल ने कहा कि जिले में खराब 150 नलकूपों की नालियों को दुरुस्त कराने का प्रस्ताव बनाया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरबी मौर्य ने कहा कि जिले में खुरपका, मुंहपका जैसे रोगों की रोकथाम के लिए टीकाकरण कराया जा रहा है। अधिशासी अभियंता नहर केएन जायसवाल ने बताया कि 31 जनवरी से नहरों में रोस्टर के अनुसार पानी छोड़ा जाएगा। रेशम विकास अधिकारी संजय भारती और अधिशासी अभियंता बिजली अमर सिंह ने विभागीय योजनाओं के बारे में बताया। जिलाध्यक्ष भाजपा हौसिला पाठक ने कहा कि किसानों की समस्या को लेकर सरकार गंभीर है। 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लिए काम हो रहा है। इस मौके पर निदेशक कृषि अरविंद सिंह, दुर्गा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed