{"_id":"5a47e2264f1c1b74698c4e7e","slug":"81514660390-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविश्वास प्रस्ताव के लिए 147 बीडीसी को भेजी गई नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविश्वास प्रस्ताव के लिए 147 बीडीसी को भेजी गई नोटिस
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। भदोही ब्लॉक प्रमुखी के लिए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर घमासान बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक के लिए 15 जनवरी की तिथि मुकर्रर कर दी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख विकास यादव के खिलाफ अविश्वास लाया जाएगा। इसी दौरान बीडीसी सदस्यों के मतों का आकलन भी कर लिया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से ब्लॉक के 147 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अविश्वास प्रस्ताव के लिए नोटिस भेजकर सूचना दी जा रही है। जिले के भदोही ब्लॉक की प्रमुखी पर गत एक दशक से अविश्वास का दौर चल रहा है। बसपा और सपा सरकारों के कार्यकाल में सत्तापक्ष ने अपने हिसाब से ब्लॉक प्रमुखों को चुना। सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद से भदोही प्रमुखी को लेकर सियासत गर्म हो गई थी। दो बार ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी रहे प्रशांत सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह के बीडीसी चुनकर सदन में पहुंचने के बाद से एक बार फिर भदोही में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई। प्रियंका सिंह ने पहले 89 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ पत्र अपर जिलाधिकारी को सौंपकर अविश्वास प्रस्ताव की मांग की थी। उसके बाद ब्लॉक प्रमुख विकास यादव ने 107 सदस्यों की सूची जिलाधिकारी को सौंपकर बहुमत होने का दावा किया। सप्ताह भर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक के नेतृत्व में प्रियंका सिंह ने दोबारा 89 बीडीसी के शपथ पत्र को जिलाधिकारी को सौंपा। सप्ताह भर तक शपथ पत्र का परीक्षण करने के बाद शनिवार को डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी ने अविश्वास प्रस्ताव की तिथि तय कर दी। 15 जनवरी को एसडीएम भदोही सुनील कुमार की अध्यक्षता में भदोही ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक होगी। बैठक में ब्लॉक प्रमुख विकास यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी ने कहा कि 147 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ग्राम पंचायत अधिकारी और एडीओ पंचायत के माध्यम से अविश्वास के लिए नोटिस भेजकर सूचित किया जा रहा है। 15 जनवरी को तय बैठक में स्थिति स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन