{"_id":"3836d344c98312775783267bc90298cb","slug":"802-unemployed-found-jobs-in-fair-employment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में 802 बेरोजगारों को मिला रोजगार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में 802 बेरोजगारों को मिला रोजगार
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
Updated Sun, 21 Dec 2014 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी कलेक्ट्री में शनिवार को जिला सेवायोजन विभाग से आयोजित रोजगार मेले में गुजरात कच्छ जिले की कंपनी वेल्सपन इंडिया लिमिटेड अंजार ने साक्षात्कार लेकर 802 अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए चयनित किया।
रोजगार मेले में जिले के कोने-कोने से बेरोजगारों की भीड़ उमड़ी। इसमें ऐसे बेरोजगार अधिक थे जो कि शिक्षित होने के बाद भी अपेक्षित रोजगार नहीं पा सके थे।
रोजगार मेले में जिले के कुल 1206 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। मेले के दौरान 281 युवकों ने रोजगार के लिए पंजीयन कराया। रोजगार मेले में कंपनी के भर्ती अधिकारी राजीव कुमार श्रीवास्तव, सेवायोजन अधिकारी एके प्रजापति ने सभी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन
इन्होंने कुल 867 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया और 802 अभ्यर्थियों को शैक्षिक योग्यता आदि के कंपनी के मापदंड पर दुरुस्त मिलने पर चयन किया।
ठंड के बाद भी रोजगार की आस में अभ्यर्थी कतार में खड़े होकर साक्षात्कार दिया। भर्ती अधिकारी श्रीश्रीवास्तव ने बताया कि अभ्यर्थियों का स्क्रीनिंग, रिजनिंग, प्रोसेसिंग और ड्राइंग आपरेटर समेत विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया है। इन्हें तीन माह की ट्रेनिंग देकर ड्यूटी दी जाएगी। इन्हें 66 सौ रुपये मानदेय, छह सौ भत्ता, पीएफ, बोनस आदि का लाभ भी दिया जाएगा। मेले में छठवीं से 12वीं कक्षा तक शिक्षित 18 से 29 वर्ष के बेरोजगारों का चयन किया गया।