फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   80 mouth cancer patients in the campaign, no treatment available

Bhadohi News: अभियान में 80 माउथ कैंसर के मरीज, उपचार की नहीं है व्यवस्था

Sun, 31 May 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
80 mouth cancer patients in the campaign, no treatment available
ज्ञानपुर। बदलती जीवन शैली के बीच तंबाकू, गुटखा, सिगरेट का अत्यधिक सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक है। इससे मुंह के कैंसर के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके बाद भी लोग लापरवाह बने हैं। 35 से 55 साल वाले व्यक्तियों की संख्या अधिक है। अप्रैल माह में चले अभियान के दौरान मुंह कैंसर के संदिग्ध 80 मरीज मिले थे। जिले में मरीजों की जांच और उपचार की समुचित व्यवस्था नहीं है। इसके कारण मरीज को वाराणासी या महानगरों का रुख करना पड़ता है। हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मरीजों को कैंसर जैसी घातक बीमारी के बारे में जागरूक किया जाता है। इसके बाद भी लोग लापरवाह बने रहते हैं। यहीं कारण है कि जिले में मुंह के कैंसर के मरीजों की संख्या में हर साल वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हर साल साल में तीन बार गैर संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाता है। अभियान में संदिग्ध मरीज मिलते हैं। इसके आंकड़ों पर गौर करें तो हर साल मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। लोग तंबाकू का सेवन करना बंद नहीं कर रहे हैं। जिले में तंबाकू करोड़ों रूपये का कारोबार किया जाता है। जागरूकता के बाद भी तंबाकू का अत्यधिक सेवन करना लोगों के लिए घातक बनता जा रहा है। इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पनपती है। साल दर साल जिले में इसके मरीजों की संख्या बढ़ रही है लेकिन यहां पर उपचार की सुविधा नहीं है। मरीजों को वाराणसी, लखनऊ या महानगरों का रुख करना पड़ता है। सरपतहा स्थित सौ शैय्या अस्पताल के बर्न यूनिट में जनपद का पहला छह बेड का कैंसर डे केयर सेंटर (डीसीसीसी) खुला है, लेकिन यहां सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। यहां सिर्फ फालोअप मरीजों का उपचार किया जाता है। अस्पताल में 2022 से कैंसर के डॉक्टर डॉ. शैलेंद्र विक्रम की तैनाती है। संसाधन न होने सेमरीजों को डॉक्टर का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed