{"_id":"581e3c5d4f1c1b8c3c4367b0","slug":"8-personnel-including-teachers-salaries-stopped-biio","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईओ समेत 8 शिक्षकों कर्मियोंे का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईओ समेत 8 शिक्षकों कर्मियोंे का वेतन रोका
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Sun, 06 Nov 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरीक्षण के बाद भी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सुधर नहीं रही है। शनिवार को बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने अभोली बीआरसी समेत कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। बीआरसी पर बीईओ समेत एक भी कर्मी नहीं मिले। तीन स्कूलों में भी खामियां मिलने पर बीईओ अभोली संग आठ शिक्षक-कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शनिवार सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट पर बीआरसी अभोली पहुंचे। यहां पर खंड शिक्षा अधिकारी मुनीता मिश्रा, एबीआरसी भूपेंद्र कुमार, इंद्रेश्वर, रत्नेश और कंप्यूटर आपरेटर कृष्णा, सुभाष अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय सरायभावसिंह में हेडमास्टर सूर्यबली यादव अनुपस्थित रहे। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय सदौपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिहियापुर में स्थिति बेहतर मिली। प्राथमिक विद्यालय बिहियापुर में शिक्षक उपस्थित रहे लेकिन 10 बजकर 40 मिनट तक प्रार्थना नहीं कराई गई थी। स्कूल के आसपास जहां व्यापक गंदगी दिखी वहीं बच्चों की उपस्थिति भी खराब रही। बीएसए ने यहां के प्रभारी हेडमास्टर अवधेश और शिक्षक संतोष कुमार, बीईओ अभोली संग अनुपस्थित सभी शिक्षक, कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक स्कूल का पठन-पाठन और उपस्थिति सुधारें अन्यथा उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।