{"_id":"57aa3ea64f1c1b3a1cee4b91","slug":"8-illegal-schools-locking-records-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 अवैध स्कूलों पर लगा ताला, अभिलेख जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 अवैध स्कूलों पर लगा ताला, अभिलेख जब्त
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Wed, 10 Aug 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। बिना मान्यता के चलने वाले स्कूलों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू हो गया है। मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी औराई अरविंद पांडेय ने दो न्याय पंचायतों में छापेमारी कर आठ विद्यालयों पर ताला जड़ा। वहां के सभी अभिलेख को जब्त कर लिया गया। प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि विद्यालय में प्रवेश लेने वाले बच्चों को समीप के परिषदीय या मान्यता वाले विद्यालयों में भेजें। कैयरमऊ हादसे के बाद प्रशासन की सख्ती से अमान्य विद्यालयों के प्रबंधकों में खलबली मच गई है।
जिले में एक हजार से अधिक परिषदीय विद्यालयों के अलावा करीब पांच सौ मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित हैं। नियमों को ताख पर रखकर करीब तीन सौ अमान्य विद्यालय जिले में चल रहे हैं। कैयरमऊ हादसे के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। 25 जुलाई को हुई घटना के बाद डीएम प्रकाश बिंदु ने ऐसे विद्यालयों को बंद कराने का निर्देश जारी किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पत्र जारी कर पुलिस का सहयोग लेकर विद्यालयों को बंद करने के लिए आदेश दिया था। मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी औराई अरविंद पांडेय, संकुल प्रभारी दिलीप दूबे ने न्याय पंचायत भवानीपुर में अमवामाफी में छापेमारी की। इस दौरान बिना मान्यता के चलने वाले मदर टेरेसा मेमोरियल स्कूल वासुपुर, सनराइज एकेडमी मिर्जापुर रोड माधोरामपुर, आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल माधोरामपुर, सेंटमार्क स्कूल जगन्नाथपुर, रामलाल कान्वेंट स्कूल चंद्रपुरा, सेंट जूड्स पैराडाइज स्कूल गोपीगंज, महानंद पब्लिक स्कूल भवानीपुर, यूडी नेशनल इंगलिस मीडियम स्कूल गोपीगंज पर ताला लगवा दिया। प्रबंधकों से लिखवाया कि दुबारा विद्यालय न खोलेंगे अन्यथा एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। कहा कि जो बच्चे संबंधित विद्यालय में पढ़ रहे हैं उन्हें पास के ही मान्यता प्राप्त और परिषदीय विद्यालय में प्रवेश दिलाएं।
इस बावत खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद पांडेय ने बताया कि सभी विद्यालयों को नोटिस दी गई थी लेकिन किसी ने उसका पालन नहीं किया। जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।