फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   76 found infected, including former BJP MLA

भाजपा के पूर्व विधायक समेत 76 मिले संक्रमित

Mon, 12 Apr 2021 04:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 04:13 PM IST
विज्ञापन
76 found infected, including former BJP MLA
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। सोमवार को भाजपा के पूर्व विधायक समेत 76 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें सहायक निर्वाचन अधिकारी और बैंककर्मी भी शामिल हैं। 76 नए मरीजों में एक जौनपुर के मछलीशहर का रहने वाला है।
विज्ञापन

केएनपीजी कॉलेज के प्राचार्य की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। एक्टिव केस की संख्या 400 के पार पहुंच गई है। बढ़ते संक्रमण के बाद भी मास्क और सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। कोरोना के दूसरे लहर में कालीन नगरी तेजी से कोविड-19 की गिरफ्त में जकड़ती जा रही है। मात्र 10 से 11 दिनों में संक्रमितों की संख्या 400 को पार कर चुकी है। इस क्रम में सोमवार को आई रिपोर्ट में भाजपा के एक पूर्व विधायक, सहायक निर्वाचन अधिकारी, बैंककर्मी के अलावा ज्ञानपुर के पुरानी बाजार में तीन, खमरिया में पांच, सुरियावां के वार्ड में दो, मदनपुर में वृद्ध, निबिहां में वृद्ध, भिदिउरा में दो, खेदोपुर में एक, मतेथू में एक, बनकट में वृद्ध महिला, मझगवां, बिछियां, भोरी, विशुनपुर, काशीरामपुर में एक-एक युवक, लखनों में दो, कसिदहां में एक, बीरापुर, केदारपुर, मदनपुर, मई, बलनपुर में एक-एक संक्रमित मिले।
विज्ञापन

सुरियावां के कैड़ा, औराई, कलापुर में एक, भरतपुर में दो संक्रमित मिले। तेजी से पांव पसारते कोरोना के बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। सार्वजनिक स्थलों से लेकर दुकानों पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed