{"_id":"5cdf0056bdec2207680eb8c4","slug":"71558118486-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन से बाधित है 10 गांवों की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन से बाधित है 10 गांवों की बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। लालानगर उपकेंद्र से जुड़े तकरीबन 10 गांवों में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। ब्रेकडाउन के चलते बिजली गुल रहने से भीषण गर्मी में ग्रामीण झेल गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत करने पर विभाग के लोग इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे।
11 हजार वोल्ट की बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से आसपास के गांवों में बिजली संकट गहरा गया है। 42 डिग्री तापमान के बीच जहां बड़ी संख्या में गर्मी और उमस से बेहाल हैं, वहीं खेतीबारी का काम भी बाधित हो रहा है। विभाग है कि ग्रामीणों की समस्याओं पर टालू रवैया अख्तियार किए हुए है। इससे लोग हलाकान हो गए हैं। गत 13 मई से लालानगर, जीटी रोड, कोइलरा, सारीपुर, अमवां, कंठीपुर, सरईं, मेवड़ापुर, जखांव आदि गांवों में बिजली नहीं है। पूछने पर बताया गया कि केबल बर्स्ट हो गई है। ग्रामीणों ने जब इसकी शिकायत उपकेंद्र पर कर समस्या समाधान की मांग की तो वहां संजीदगी नहीं दिखाई गई। उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी, अजय पाल, अवध नारायाण तिवारी, दुर्गेश पाठक, गुलाब पाठक, चंद्रबली यादव, मुकेश यादव आदि ने कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण क्षेत्र में बिजली संकट लगातार बना हुआ है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। उपकेंद्र पर बताया जाता है कि फलां उच्चाधिकारी से बात करिए या दूसरी जगह भेज दिया जाता है। लेकिन, फॉल्ट को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति ठीक नहीं की जाती।