{"_id":"5cb22d32bdec221454121949","slug":"71555180850-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 मिनट खड़ी रही अप पंजाब मेल,गर्मी से बेचैन रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 मिनट खड़ी रही अप पंजाब मेल,गर्मी से बेचैन रहे यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुरियावां। उत्तर रेलवे के जंघई-वाराणसी रेल खंड स्थित सुरियावां रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में उस समय बेचैनी बढ़ गई, जब ट्रैक मरम्मत के नाम पर कंट्रोलर ने अप पंजाब मेल को 42 मिनट तक खड़ा करा दिया। स्टेशन पर पेयजल की व्यवस्था न होने से यात्रियों को उमसभरी भीषण गर्मी में बेहाल होना पड़ा। ट्रैक मरम्मत के बाद ही ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका।
सुबह 11 बजे से 13005 अप पंजाब मेल को लाइन मिली थी। ट्रेन जैसे ही स्टेशन पर पहुंची, वैसे ही कंट्रोलर के निर्देश पर स्टेशन अधीक्षक ने यह कहते हुए ट्रेन को खड़ी करा दिया कि आगे के स्टेशन के पास ट्रैक की मरम्मत हो रही है और ब्लॉक मिला है। तेज धूप के बीच उमसभरी गर्मी के कारण यात्रियों को हलकान होकर रह जाना पड़ा। प्लेटफार्म पर पेयजल की व्यवस्था कई महीनों से ध्वस्त हो जाने के कारण पानी के लिए यात्रि यों को इधर-उधर भटकना विवशता बनी रही। जनरबोगी में सवार यात्री रहे हों या फिर आरक्षित बोगी के। सभी को गर्मी का सामना करना पड़ता रहा। स्टेशन अधीक्षक एलबी राम का कहना रहा कि कंट्रोलर के निर्देश पर ट्रेन को रोका गया। ब्लॉक और मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही आगे के लिए रवाना किया जा सका।