फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   15 से 23 अप्रैल तक निरस्त रहेंगी लखनऊ की ट्रेनें

15 से 23 अप्रैल तक निरस्त रहेंगी लखनऊ की ट्रेनें

Thu, 11 Apr 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
15 से 23 अप्रैल तक निरस्त रहेंगी लखनऊ की ट्रेनें

विज्ञापन
भदोही। आगामी 15 अप्रैल से 23 अप्रैल तक लखनऊ की ओर आने-जाने वाली ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। भदोही स्टेशन से होकर इलाहाबाद की ओर जाने वाली ट्रेनें पूर्ववत चलेंगी। रेलवे प्रशासन द्वारा यह निर्णय उत्तर रेलवे के उतरेटिया-श्रीराजनगर स्टेशनों के मध्य नान इंटरलाकिंग कार्य किए जाने के चलते लिया गया है। हालांकि नई दिल्ली को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को लेकर संशय की स्थिति है जो एक दो दिन में साफ हो जाएगा। कहा जा रहा है कि इससे रेलयात्रियों को भारी दिक्कतें होंगी।
चाहे वाराणसी कैंट स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य हों या इस रेल खंड पर चल रहे नान इंटरलाकिंग कार्य हों, इस रेल रूट पर ट्रेनों का आवागमन लगातार बाधित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि इस रूट की कामायनी एक्सप्रेस और दुर्ग छपरा सारनाथ एक्सप्रेस को मंडुआडीह से वाया ज्ञानपुर रोड चलाया जा रहा है। अब 15 अप्रैल से नए फरमान के मुताबिक लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनें निरस्त रहेंगी। बुधवार की शाम लखनऊ मंडल रेलवे कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस 15 से 23 अपैल तक, हावड़ा - अमृतसर के बीच चलने वाली अप पंजाब मेल 14, 19 व 22 अप्रैल को रद रहेगी जबकि डाउन पंजाब मेल एक्सप्रेस 16, 19 व 24 अप्रैल को रद रहेगी। इसी तरह वाराणसी से आनंद विहार को जाने वाली अप गरीब रथ 16, 18 व 21 अप्रैल को तथा डाउन गरीब रथ एक्सप्रस 17, 19 व 22 को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

इसी तरह वाराणसी से लखनऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को 16 से 23 अप्रैल तक रद किया गया है। पुरी से आनंद विहार के बीच चलने वाली नीलांचल एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर से जम्मूतवी के बीच चलने वाली अर्चना एक्सप्रेस तथा वाराणसी से जोधपुर के बीच चलने वाली मरुधर एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाने की घोषणा की गई है। इस रेलखंड पर चलने वाली एकमात्र सवारी गाड़ी पैसेंजर को 17 से 23 अप्रैल तक निरस्त कर दिया गया है। स्टेशन मास्टर आलोक कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस आशय का आदेश विभागीय स्तर से उनके पास भी आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed