{"_id":"5c815a98bdec2214367b6511","slug":"71551981208-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी पद्घति से स्वच्छ हो सकेंगे ग्रामीण क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी पद्घति से स्वच्छ हो सकेंगे ग्रामीण क्षेत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालानगर। ज्ञानपुर विकास खंड कार्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यशाला में ग्राम प्रधानों और सचिवों को कचरा प्रबंधन के साथ-साथ तकनीकी पद्धति से ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का प्रशिक्षण दिया गया।
प्लान इंडिया और यूनिसेफ के अविनाश कुमार ने बताया कि गांवों में एकत्रित हो रहे कचरे से कंचन बनाया जा सकता है। इसके लिए छोटी-छोटी तकनीकी जानकारी रखना जरूरी है। यदि हम इस तकनीकी का ध्यान रखें तो गांव को पूर्ण रूप से स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बना सकते हैं। जिस कचरे को बेकार समझा जाता है, उसका उपयोग जैविक खाद बनाने के काम में ले सकते हैं। इसके लिए नई तकनीक की ओर ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर रमाशंकर मिश्रा, ग्राम प्रधान सोना देवी, कमला देवी, रमेशचंद यादव, मिथिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।