फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मिशन मोदी अगेन की बैठक

मिशन मोदी अगेन की बैठक

Fri, 22 Feb 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
मिशन मोदी अगेन की बैठक
भदोही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए मिशन मोदी अगेन पीएम के कार्यकर्ता जुट जाएं। गुरुवार को सर्रोइ में हुई बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करते हुए उपस्थित लोगों ने अपना संकल्प दोहराया। अध्यक्षता करते हुए मिशन के प्रांतीय अध्यक्ष सत्यशील जायसवाल ने कहा कि चुनाव में मिशन के कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भदोही लोस क्षेत्र में 11 हजार कार्यकर्ता बूथ स्तर पर नियुक्त किए गए हैं जो लोगों के बीच जाकर काम कर रहे हैं। उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा चलाई गई अनुसूचित जाति जनजाति, अल्पसंख्यकों समेत अन्य कमजोर वर्गों के लिए चलाई जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रशिक्षित किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे समय जब विपक्षी दल जनता को भ्रमित कर रहे हैं मिशन के कार्यकर्ताओं की जिम्मदारी है कि लोगों को भ्रमित होने से बचाए। बताया कि लोकसभा क्षेत्र में एक हजार बूथों पर मिशन के 11 कार्यकर्ता सक्रिय किए जाएंगे।
विज्ञापन

शीघ्र ही सभी कार्यकर्ताओं को दो दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। अध्यक्षता अभिषेक पांडेय व संचालन संजय दूबे ने किया। सलील श्रीवास्तव, प्रिंस गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। श्यामधर पांडेय, रमेश प्रजापति, शिवलाल पाल, कामता चौरसिया, राजीव मोदनवाल, धीरेंद्र मिश्र, विकास साहू, वीरेंद्र मिश्र, आलोक श्रीवास्तव, सुरेश दूबे, चंद्रेश सिंह, आशीष पांडेय, राजकुमार जायसवाल, मुकेश मिश्र, रेखा दूबे, संगीता जायसवाल, आशा जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed