{"_id":"5c5c7c3cbdec225334437fbf","slug":"71549564988-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से अंधेरे में है गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से अंधेरे में है गांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालानगर। औराई क्षेत्र का भवानीपुर गांव तीन दिनों से बिजली गुल होने से हजारों की आबादी परेशान है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग ने जांच के नाम पर जंफर काट दिया है। इससे गांव की बिजली गुल हो गई है।
ग्रामीणों ने कहा कि बिजली चोरी रोकने और बकाये बिल की वसूली के लिए तीन दिन पहले अवर अभियंता के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान जंफर को काट कर पूरे गांव की आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे न केवल फसल की सिंचाई की समस्या खड़ी हो गई है, बल्कि पूरा गांव अंधेरे में समय काटने को विवश है। उदयशंकर, पारसनाथ, केवला प्रसाद, महेंद्रनाथ, शिवशंकर, देवता शंकर, श्यामबिहारी, शशि प्रकाश, शारदा, उमापति, संकठा आदि ने आरोप लगाया कि बिल जमा नहीं करने वाले कुछ लोगों पर कार्रवाई की आड़े में पूरे गांव को अंधेरे में कर दिया गया है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए गांव की लाइन जोड़वाने और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।