{"_id":"5c48b140bdec2273a13557bc","slug":"71548267840-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश चतुर्थी आज, महिलाएं रखेंगी व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश चतुर्थी आज, महिलाएं रखेंगी व्रत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुत्र की सलामती और सुख-सौभाग्य की कामना को लेकर मनाया जाने वाला गणेश चतुर्थी का त्योहार 24 जनवरी को जिले में मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रखने के बाद शाम को चंद्र दर्शन और अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं। उसके बाद प्रसाद का वितरण किया जाता है।
मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। डुहियां के पं. दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि काशी से प्रकाशित महावीर पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी का व्रत बृहस्पतिवार को रखा जाएगा। चंद्रोदय रात्रि 9.10 बजे होगा। इसी समय भगवान गणेश को अर्घ्य दिया जाएगा। इस व्रत को रखने वाले को संतान की दीर्घायु और सुख शांति के साथ ही सभी संकटों से छुटकारा मिलने का फल प्राप्त होता है। इस दिन लोग पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ दर्शन-पूजन करते हैं।