{"_id":"5c48b05dbdec224a611c0895","slug":"71548267613-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम नगुआं के विकास कार्यों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम नगुआं के विकास कार्यों की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। ब्लॉक के ग्राम नगुआं में वर्ष 2015 से लेकर अब तक हुए निर्माण कार्यों की जांच के लिए बुधवार को जांच समिति गांव पहुंची। समिति के सदस्यों ने जिन्होंने ने दो घंटे तक कई निर्माण कार्यों में मानकों की जांच की। गत वर्ष सितंबर माह में गांव के शिवशंकर यादव ने जिलाधिकारी से गांव के विकास कार्यों में भारी अनियमितता की शिकायत की थी।
जांच टीम के सदस्य सहायक निदेशक मतस्य पारस सिंह, लोक निर्माण विभाग के जेई आलोक कुमार (द्वितीय) तथा ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मण यादव दोपहर 12 बजे गांव पहुंचे। इस दौरान शिकायत कर्ताओं के अलावा ग्रामीणों से भी बातचीत की। जांच में नाला निर्माण, तालाब, खड़ंजा, नए हैंडपंपों और सोलर लाइट की स्थापना समेत रिबोर इत्यादि की जांच की। इस दौरान ग्रामीणों से पूछ कर उन लोगों ने खुद मौके पर जाकर जांच की।
जांच टीम ने जांच निष्कर्ष के बारे में कुछ भी बताने से इंकार किया। बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की गई है। निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा प्रधान सहित ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई। कहा कि डीपीआरओ के माध्यम से रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया हलांकि शिकायतकर्ता शिवशंकर यादव ने पक्षपात का आरोप लगाया। और कहा कि ऐसे कई स्थानों पर अफसर नहीं गए जहां वे ले जाना चाहते थे।