{"_id":"5c421bf5bdec224ba94b5fd7","slug":"71547836405-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोच बदलने से मिलती है पहचान:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोच बदलने से मिलती है पहचान:डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शौचालय का भरपूर उपयोग कर बीमारियों से निजात पाई जा सकती है। शौचालय नहीं है यह सबसे शर्म की बात है। मां-बहन, बेटियों के इज्जत के लिए सोच बदलने की जरूरत है। सोच बदलेगी तो नई दिशा और पहचान अपने आप मिलने लगती है। उक्त बातें शुक्रवार को औराई विकास खंड के अलुआ गांव में आयोजित चौपाल में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों ने केंद्र व प्रदेश सरकार योजनाओं का लाभ न मिलने की शिकायत पर अधिकारि यों ने संबंधित अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। डीएम ने पात्रों को शौचालय, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास, मनरेगा, श्रम विभाग से जुड़ीं योजनाओं, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वितरण व्यवस्था, राशन कार्ड, आधार कार्ड से लाभान्वित कराने का निर्देश दिया। कहा कि जब तक पात्रों तक योजनाओं का संयोजन नहीं होगा तब तक लोग समाज की मुख्य धारा से कभी नहीं जुड़ सकेंगे। वहीं वीवी पैट प्रशिक्षक राकेश सिंह ने ग्रामीणों को जागरूक किया।