{"_id":"5c17e8c2bdec2256c73ec57f","slug":"71545070786-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 के धरने को लेकर शिक्षकों ने की मंत्रणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 के धरने को लेकर शिक्षकों ने की मंत्रणा
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को बीआरसी स्थित संघ कार्यालय पर हुई। इसमें 20 दिसंबर को शिक्षा निदेशक कार्यालय प्रयागराज में होने वाले धरने को सफल बनाने की मंत्रणा की गई। जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि 11 सूत्री मांगों को लेकर आयोजित धरने में जिले से बड़ी संख्या में शिक्षक जाएंगे। इसमें नए शिक्षकों को वेतन भुगतान, स्कूलों का संविलय न हो, मृतक आश्रितों की नियुक्ति योग्यता के आधार पर और सामूहिक बीमा एक लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने की मांग की जाएगी। बैठक में घनश्याम यादव, हरिश्चंद्र पाठक, मनोज शुक्ला, सूर्यकांत मौर्य, प्रमोद कुमार मिश्रा, नागेश पांडेय, वीरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश पटेल, राजेंद्र बिंद, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।