{"_id":"5c0eaf9abdec221c9029c475","slug":"71544466330-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद विरेंद्र सिंह के आश्वासन पर सर्वदलीय अनशन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद विरेंद्र सिंह के आश्वासन पर सर्वदलीय अनशन समाप्त
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। सपा समेत अन्य विपक्षी दलों का अहमदगंज गजिया के ठप पड़े रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए सोमवार को शुरू हुआ अनशन दोपहर बाद सांसद के आश्वासन पर समाप्त हो गया। शाम चार बजे सांसद वीरेंद्र सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद पूर्व विधायक जाहिद बेग ने यह कहकर धरना समाप्त करने का एलान कर दिया कि 15 दिन का समय और दिया जाता है। यदि इस दौरान कार्य शुरू नहीं हुआ तो पुन: आंदोलन होगा।
सपा, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने सोमवार को सुबह 10 बजे गजिया में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के नीचे बेमियादी अनशन शुरू किया। इस दौरान ओवरब्रिज को शीघ्र बनवाने की मांग की गई। इस दौरान भाजपा सरकार की नीतियों को कोसा गया। इसके बाद शाम चार बजे भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और ओवरब्रिज निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद अनशन पर बैठे लोगों ने अनशन समाप्त कर दिया। आंदोलनकारी नेताओं ने सांसद का स्वागत किया और मंच पर बुलाया। सांसद ने कहा कि विभिन्न दलों के नेताओं में वैचारिक मतभेद हो सकता हैं, लेकिन दूसरों के कष्ट को समझना भी राजनीतिक मर्यादा के दायरे में आता है। उन्होंने कहा कि निगरानी समिति की बैठक में ओवरब्रिज के बारे में विस्तृत चर्चा हो चुकी है। निर्माण की अड़चनों को दूर किया जा रहा है। बताया कि अपर जिलाधिकारी रामसिंह वर्मा इसकी देखरेख कर रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मुलाकात कर सांसद से हुई वार्तालाप के बारे में जानकारी देगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता शोभनाथ यादव ने की। राशिद बेग मिंटू ने संचालन किया। धरने में भाकपा, माकपा, किसान सभा, आम आदमी पार्टी, भारतीय कल्याण समिति आदि के लोग भी शामिल रहे। पूर्व विधायक मधुबाला पासी, हाजी शाहिद हुसैन, हसनैन अंसारी, ओमप्रकाश यादव, अलीशेर खां, प्रमोद चंद मौर्य, फूलचंद्र यादव, सुरेश यादव, संतोष यादव भुलाल पाल, रामजीत यादव, प्रेमबहादुर, प्रदीप यादव, मुशीर इकबाल, मसूद आलम, मुख्तार हाशमी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन