{"_id":"5bddec43bdec22695b77a746","slug":"71541270595-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 मीटर दौड़ में रवींद्र-सुमन प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1500 मीटर दौड़ में रवींद्र-सुमन प्रथम
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से शनिवार को फत्तूपुर गंगपुर पायका केंद्र में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 1500 मीटर दौड़ में पचवल के रवींद्र प्रताप यादव प्रथम रहे। सफल खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी धर्मवीर सिंह ने किया। 1500 मीटर से लेकर 100 मीटर तक दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमे लगभग 200 छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग किया। विजेताओ का उत्साहवर्धन करने के लिए वहां भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। खेल अधिकारी ने बताया कि बालकों के 1500 मीटर दौड़ में अमित यादव द्वितीय तथा विकास यादव तृतीय रहे। बालिकाओं के 1500 मीटर दौड़ में सुमन विश्वकर्मा प्रथम, आकांक्षा यादव द्वितीय तथा प्रियंका विश्वकर्मा तृतीय रहीं। बालकों के 800 मीटर दौड़ में क्रमश: रवींद्र प्रताप यादव, अमित यादव व अंकित यादव प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। जबकि बालिकाओं के 800 मीटर दौड़ में प्रियंका, वंदना यादव व अंकिता क्रमष: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। बालिका डिस्कस थ्रो कोमल य ादव प्रथम, नेहा द्वितीय तथा आस्था तृतीय रहीं। खेलों का संचालन पंचलाल यादव ने किया। बालिका गोला थ्रो मे वंदना प्रथम, कुसुम द्वितीय तथा रोशनी तृतीय रहीं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुरेश यादव, शिवम राय, अंतेश मिश्र, अहमद अली, वीरेंद्र यादव, महेश यादव आदि मौजूद रहे।