{"_id":"5b11937b4f1c1bb16e8b5af1","slug":"71527878523-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर चोर गैंग के लीडर समेत तीन पर गैगेस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शातिर चोर गैंग के लीडर समेत तीन पर गैगेस्टर
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
चोरी समेत कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों के खिलाफ पुलिस ने गैगेस्टर की कार्रवाई की। एसपी की ओर से दिए गए निर्देश के क्रम में यह कार्रवाई गोपीगंज थाने की पुलिस ने किया। चोरी, नकबजनी समेत कई अपराधों में लिप्त रहने वाले गैंग के लीडर नीबूलाल बिंद, सदस्य नन्हकू बिंद और सदरे बहादुर निवासी मदनपुर के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई। गैंगलीडर नीबू लाल पर पुलिस ने पांच हजार का ईनाम भी घोषित किया है। वह वर्तमान में ज्ञानपुर जिला कारागार में निरूद्ध है। एसओ सुनील वर्मा ने कहा कि शातिर चोरों पर जिले के अलावा कई जिलों में चोरी समेत अन्य आपराधिक घटनाओं में केस दर्ज है। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि संगीन अपराध करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन