{"_id":"5af5e9a74f1c1bd5408b4912","slug":"71526065575-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों का निरीक्षण जारी, 30 शिक्षकों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों का निरीक्षण जारी, 30 शिक्षकों पर कार्रवाई
Updated Sat, 12 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण लगातार तीसरे दिन भी हुआ। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने शुक्रवार को भदोही और ज्ञानपुर विकास खंड के नौ प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों में कम नामांकन होने पर नौ प्रधानाध्यापकों को प्रतिकूल टिप्पणी जारी की, जबकि 21से अधिक सहायक अध्यापकों का वेतन रोका। तीन दिनों में 80 से अधिक शिक्षकों पर कार्रवाई हो चुकी है। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल बेहतर करने के लिए शासन से लेकर प्रशासन की ओर से तमाम मुहिम चलाई जा रही है। मॉडल स्कूलों के अलावा कुछ गिने-चुने विद्यालयों में ही पठन-पाठन की स्थिति ठीक मानी जा रही है, जबकि ज्यादातर स्कूलों में छात्रसंख्या से लेकर अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हैं। बुधवार, बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय कंसापुर, प्राथमिक विद्यालय कंसापुर द्वितीय, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैराखास पूर्व माध्यमिक विद्यालय सनवइया, प्राथमिक विद्यालय पसियान खुर्द, प्राथमिक विद्यालय उधवां माफी, प्राथमिक विद्यालय पूरेमुड़िया, प्राथमिक विद्यालय जयरामपुर और प्राथमिक विद्यालय असनाव का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों में छात्रसंख्या जहां नाममात्र की दिखी, वहीं नामांकन भी कम मिला। नामांकन मेला समेत अन्य गतिविधियों के बाद भी कम नामांकन के पीछे लापरवाही माना गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए बीएसए ने सभी नौ प्रधानाध्यापकों को प्रतिकूल टिप्पणी जारी की और 21 से अधिक सहायक अध्यापकों का वेतन रोका। विभागीय कार्रवाई से शिक्षकों में खलबली मच गई है। तीन दिनों में 80 से अधिक शिक्षकों का वेतन रोका जा चुका है। बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने कहा कि निरीक्षण 20 मई तक चलेगा। जहां-जहां गड़बड़ी दिखेगी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन