फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   हाइवे पर छांव को तरसेंगे राहगीर

हाइवे पर छांव को तरसेंगे राहगीर

Wed, 07 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
हाइवे पर छांव को तरसेंगे राहगीर
ज्ञानपुर। आने वाली गर्मी में हाईवे पर राहगीर छांव को तरस जाएंगे। हाइवे के सिक्सलेन निर्माण से हरे पेड़ों की कटाई होने से इस समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ेगा। अब यह देखना है कि हाईवे पर राहत देने के लिए प्रशासन की ओर से क्या पहल की जाती है। वाराणसी, इलाहाबाद समेत अन्य महानगरों को जाने के लिए यात्री जीटी रोड पर वाहनों का इंतजार करते हैं। इसके साथ ही साइकिल आदि से चलने वाले लोग पेड़ों के किनारे रुक कर अक्सर आराम करते हैं। राजमार्ग को छह लेन बनाने का काम तेजी से चल रहा है। जिसको लेकर सड़क के दोनों तरफ पेड़ों को काट कर रास्ता साफ किया जा रहा है। दोनों तरफ का नजारा बिल्कुल खाली मैदान सा दिखने लगा है। लोगों का कहना है कि मई-जून की भीषण गर्मी में सड़क पर निकलना दूभर हो जाएगा। जगह-जगह खड़े होकर वाहनों के इंतजार के दौरान यात्रियों को तेज धूप और गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी। कहा कि पहले यात्रियों और राहगीरों को सुस्ताने और सवारियों के इंतजार के दौरान पेड़ों की छाया से काफी राहत मिलती थी। सूफीनगर निवासी संजय कुमार, भैयन गौंड़, प्रदीप मोदनवाल आदि ने कहा कि पेड़ों की मनमानी कटाई से मुश्किलें बढ़ गईं हैं। डीएफओ देवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि एनएचएआई राजमार्ग के किनारे जो पेड़ कटवा रहा है, उसे बाद में लगवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed