{"_id":"5a1c5fc84f1c1bce408b9886","slug":"71511808968-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर सप्लायर के घर पूर्ति विभाग का छापा, 16 सिलेंडर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर सप्लायर के घर पूर्ति विभाग का छापा, 16 सिलेंडर बरामद
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
16 सिलेंडर बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)।
सुरियावां नगर के नयागंज बाजार में अवैध तरीके से सिलेंडर सप्लाई करने वाले एक युवक के घर सोमवार को पूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी की। उसके घर से दो कंपनियों के 16 सिलेंडर बरामद हुए। जांच-पड़ताल के बाद सभी सिलेंडर को एक एजेंसी के सुपुर्द किया गया। इस दौरान जांच टीम को वहां के कुछ लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा।
माह भर पूर्व नयागंज के कुछ ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि एक युवक अवैध तरीके से सिलेंडर का कारोबार करता था। आम उपभोक्ताओं के सिलेंडर को ऊंची कीमत पर दूकानों पर दे देता है। इससे नगर के उपभोक्ताओं को गैस के लिए परेशान होना पड़ता है। डीएम के निर्देश पर डीएसओ संजय कुमार पांडेय ने तीन सदस्यीय कमेटी जांच के लिए गठित की थी। सोमवार को पूर्ति निरीक्षक भदोही राजेश मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ जांच करने के लिए संबंधित युवक के घर पहुंचे। अचानक अफसरों को देख खलबली मच गई। जांच के दौरान युवक के घर से 16 सिलेंडर बरामद हुए। इसमें इंडेन के आठ खाली और चार भरे सिलेंडर मिले जबकि एचपी के चार भरे सिलेंडर मिले। इस दौरान सैकड़ों पर्चियां और 69 पास बुक भी बरामद किया गया। जांच टीम ने सभी सिलेंडर को बेजवां स्थित एक एजेंसी के सुपुर्द कर दिया। पूर्ति निरीक्षक राजेश मिश्रा ने कहा कि जांच रिपोर्ट डीएसओ को सौंप दी जाएगी। इस प्रकरण में जिलाधिकारी स्तर से कार्रवाई तय की जाएगी। गौरतलब है कि जिले के कई हिस्सों में एजेंसी संचालकों से सांठगांठ कर ऐसे लोग सिलेंडर को अवैध तरीके से बेचते हैं। दूकानदारों से मोटी रकम लेने के बाद उसमें का आधा हिस्सा एजेंसी संचालकों को भी देते हैं। इससे जरूरतमंद उपभोक्ताओं को समय से सिलेंडर नहीं मिल पाता।