{"_id":"59e114ee4f1c1b7a548b733d","slug":"71507923182-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर चार शिक्षिकाओं का रुका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर चार शिक्षिकाओं का रुका वेतन
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने शुक्रवार को डीघ विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऊंज मुंगरहा, प्राथमिक विद्यालय ऊंज और जंगीगंज प्रथम का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऊंज मुंगरहा में कार्यरत सभी चार शिक्षिकाएं अनुपस्थित पाई गईं। इस पर बीएसए ने गैरहाजिर सभी शिक्षिकाओं के वेतन भुगतान पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी। इसके अलावा भी विद्यालय में कई खामियां पाई गईं। इसके बाद बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय ऊंज और जंगीगंज प्रथम का औचक निरीक्षण किया। इन विद्यालयों में शिक्षक तो उपस्थित पाए गए, मगर साफ-सफाई व्यवस्था लचर पाई गई। बीएसए ने फटकार लगाते हुए सुधार की चेतावनी दी। कहा कि आगे के निरीक्षण में खामियां मिली, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई ठीक से नहीं होने की शिकायतें लगातार आ रही हैं। शिकायतों को संज्ञान में लेकर बीएसए आए दिन विद्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण में खामियां भी उजागर हो रही हैं। पढ़ाई ठीक से नहीं होने से अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला निजी स्कूलों में कराते हैं। देश-प्रदेश की सरकार के तमाम प्रयास के बाद भी परिषदीय विद्यालयों में पठन-फाठन व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। इससे अभिभावकों में नाराजगी है।