फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   710 in August and 61 thousand bills in September

Bhadohi News: अगस्त में 710 ताे सितंबर में 61 हजार बिल

Sun, 22 Feb 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
710 in August and 61 thousand bills in September
मीटर रीडरों और बिजली निगम की लापरवाही का खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। कई बार गलतियों का संशोधन कराने के लिए बिजली विभाग के दफ्तर का चक्कर लगाना पड़ता है।
विज्ञापन

ताजा मामला अभोली के मतेथू गांव का है। यहां पर एक उपभोक्ता का बिल माह भर में 60 हजार बढ़ गया। अब संशोधन के लिए वह दो महीने से बिजली निगम के कार्यालय का चक्कर काट रहा है। मतेथू गांव निवासी 75 वर्षीय रमाशंकर दुबे ने बताया कि अगस्त महीने में उनका बिजली बिल मात्र 710 रुपये था, जबकि सितंबर में अचानक बिल बढ़कर करीब 61 हजार रुपये पहुंच गया।
विज्ञापन

भारी बिल देखकर वह हैरान रह गए और तत्काल पावर हाउस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित का आरोप है कि पिछले एक महीने से वह विभागीय अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने मीटर के स्टोर होने को बिल बढ़ने का कारण बताया, मगर उपभोक्ता का कहना है कि यदि मीटर स्टोर था तो समय रहते इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि एक्स पर शिकायत करने के बाद फर्जी निस्तारण दिखाकर मामले को बंद कर दिया गया। पीड़ित ने डीएम, मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजकर बिल संशोधन और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed