फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   7,000 vehicles challaned in 15 days, not a single one challaned by a policeman

Bhadohi News: 15 दिन में 7 हजार वाहनों का चालान, पुलिसकर्मियों का एक भी नहीं

Sun, 16 Nov 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
7,000 vehicles challaned in 15 days, not a single one challaned by a policeman
ज्ञानपुर नगर में बिना हेलमेट जाते पुलिस के जवान। संवाद
ज्ञानपुर। गैरों पर सितम, अपनों पर करम। हिंदी फिल्म के गीत की यह पंक्ति जिले की पुलिस पर सटीक बैठ रही है। यातायात माह में पुलिस लोगों का चालान तो जमकर कर रही है लेकिन खुद पुलिसकर्मियों द्वारा नियम तोड़ने पर वह आंखें बंद कर ले रही है। यातायात माह के 15 दिनों में करीब सात हजार आम लोगों का चालान हुआ है। दूसरी तरफ बिना हेलमेट लगाए चलने वाले एक भी पुलिसकर्मी का चालान नहीं किया गया है। जिले में इन दिनों यातायात माह चल रहा है। इसे लेकर जिलेभर में जगह-जगह अभियान चलाकर यातायात नियमों को लेकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। वहीं यातायात पुलिस जगह-जगह बिना हेलमेट, तीन सवारी और सीट बेल्ट न लगाने वाले लोगों पर कार्रवाई भी कर रही है। पुलिस नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती कर उनका चालान काट रही है लेकिन इसके उलट जब बात खुद पुलिसकर्मियों की आती है तो उनका एक भी चालान नहीं हो सका है। इसकी हकीकत शनिवार को पड़ताल में सामने आई। शनिवार की पड़ताल में ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग पर दो पुलिसकर्मी हेलमेट जाते दिखे। इसी तरह भदोही मार्ग पर पीडब्ल्यूडी के पास दो अलग-अलग बाइक पर दो पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के जाते दिखे। इसमें भी एक पुलिसकर्मी बाइक चलाते समय मोबाइल फोन से बात करता दिखा। ज्ञानपुर मख्यालय में ही तमाम पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के चलते दिखे। इसी तरह गोपीगंज, भदोही, सुरियावां समेत अन्य इलाकों में इस तरह की परिस्थिति देखने को मिली। जिले में पुलिस टीम यातायात माह को लेकर लगातार सख्ती बरत रही है। जागरूक करने के बाद भी लोग बिना हेलमेट के बाइक पर चलते दिख रहे हैं। 15 दिनों तक चले अभियान में अब तक पुलिस ने करीब सात हजार वाहनों के चालान किए हैं। इनमें करीब 541 चार पहिया वाहन और अन्य दोपहिया वाहन हैं। खास बात है कि इनमें लगभग 70 फीसदी युवा हैं, जो यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed