{"_id":"577eb3ed4f1c1b6e697fcaa3","slug":"7-notice-of-termination-of-blo","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 बीएलओ की सेवा समाप्ति की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 बीएलओ की सेवा समाप्ति की नोटिस
bhadohi hindi news
Updated Fri, 08 Jul 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में भदोही क्षेत्र में लापरवाही के आरोप में एसडीएम भदोही रामजी लाल ने सात कर्मियों के खिलाफ सेवा समाप्ति की नोटिस दी है। सात में से तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और तीन शिक्षा प्रेरक और एक रोजगार सेवक है।
गुरूवार को तहसील में एसडीएम ने समस्त बीएलओ के साथ बैठक की। कुल 200 लोगों में 67 अनुपस्थित थे। जिन्हेें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एसडीएम ने बताया कि एक गांव में अधिकतम 62 प्रतिशत मतदाताओं के नाम होने चाहिए लेकिन समीक्षा में मिला कहीं 82 प्रतिशत तो कहीं 52 प्रतिशत ही मिले हैं। इस पर कड़ी चेतावनी दी और बोगस वोटरों के नाम हटाने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में कम उपस्थिति पर अनुपस्थित लोगों को नोटिस भेजे जाने की संस्तुति की साथ ही 7 बीएलओ की सेवा समाप्ति के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजा। बैठक में तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता व नायब तहसीलदार विवेकानंद मिश्रा भी रहे।